मैदानी इलाक़ों में ठंडक पहुँचाने 2 दिन के लिए वापस आएंगे बादल, उत्तराखंड में जारी हुआ 24 और 25 मई के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. मैदानी इलाकों में सीधी गर्मी और सूर्य की रोशनी के कारण तापमान में वृद्धि होती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों तक राज्य के पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना है। पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

पहाड़ो पर लोगों को सतर्क रहने की दी हिदायत

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 और 25 मई को पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना से तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की बात कही जा रही है।

आपको बता दें कि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। आज के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले ही पौडी और कुमाऊं क्षेत्र में काफी बारिश हुई थी। कल पौडी और उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

यह कई गांवों में एक समस्या बन गई है। मूसलाधार बारिश के कारण मलबा घरों और दुकानों में घुस गया है जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।