उत्तराखंड में कल से दिखेंगे मौसम के बदले तेवर, राज्य के सात जिलों में जारी हुआ बारिश का रेड अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड राज्य में आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, बताया जा रहा है कि बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। साथ ही उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। प्रदेश भर में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीधी धूप और गर्मी की शुरुआत के कारण कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया है।

4000 से ज्यादा ऊँचाई वाले इलाक़ों में हो सकती हैं बर्फ़बारी

अब पहाड़ी जिलों में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, उन्होंने राज्य के 7 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ, अल्मोडा और देहरादून शामिल हैं। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। छह अप्रैल के बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज धूप लोगों को सताएगी। इससे तापमान 35 के पार जा सकता है। केदारनाथ धाम में सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर तक बादल छा गए और भारी बर्फबारी हुई जिसके कारण बर्फ हटाने का काम प्रभावित हुआ। ऐसी ही स्थिति बद्रीनाथ धाम में भी बनी हुई है।

गंगोत्री और यमुनोत्री में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।