मानसून आने में देर पर उत्तराखंड के 5 ज़िलों में जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट, चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जल्द ही उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। मानसून से पहले प्रदेश में होगी प्री मानसून बारिश। मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के पांच जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम सुहाना है, नियमित अंतराल पर बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर काफी नुकसान हो रहा है. हालांकि बारिश से लोगों को राहत तो मिल रही है लेकिन पहाड़ों पर यह भारी तबाही भी मचा रही है। मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां बढ़ते तापमान ने आम लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

26 से 28 मई के बीच कई जिलों को येलो अलर्ट

दिन में पारे में लगातार हो रही बढ़ोतरी और बूंदाबांदी के कारण गर्मी की तपिश उमस पैदा कर रही है, जिससे गर्मी और अधिक सताने लगी है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है। मौसम केंद्र देहरादून से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य के अल्मोडा, नैनीताल, चंपावत, टिहरी और पौडी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल छाने की संभावना है और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है, जिसमें 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

वहीं, मैदानी इलाकों में भी गर्मी कहर बरपाती रही। 26 मई से पूरे राज्य में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। 26 से 28 मई के बीच कई जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। इस समय उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है, इसी बीच चारधाम यात्रा रूट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मौसम विभाग ने यात्रा मार्ग पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बार सभी धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ है, जिसके कारण सरकार को लोगों के लिए उचित व्यवस्था करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहाश जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।