उत्तराखंड के दो जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट, अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कई दिनों के बाद भी उत्तराखंड में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते उत्तराखंड में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। आज भी प्रदेश के दो जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने यहां 22 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

कोहरे से यातायात में होगी दिक्कत संभाल कर चले

उन्होंने यह भी बताया कि कोहरे से कब राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चार दिन बाद मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से मैदान का हर नागरिक मैदानी इलाकों में कोहरे से जिले को हो रही परेशानी, पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड तापमान गिरने से गलन भरी ठंड काफी सता रही है।

हालांकि मैदानी इलाकों में ठंड से परेशानी बढ़ेगी लेकिन पहाड़ों पर धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। आज घने कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर पाला पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 जनवरी के बाद कोहरा साफ होना शुरू हो जाएगा।

अगर आप उत्तराखंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो मौसम की जानकारी लेना न भूलें। यहां के मैदानी जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के अलावा दून, पौडी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। 25 तक बारिश का कोई संकेत नहीं है और यह भी नहीं कहा जा सकता कि कब बारिश होगी।