सिर्फ कहानियों में ही नहीं अपने गुणों के लिए पहाड़ी फलो का राजा है उत्तराखंड का काफल, लोगों की दिल से जुड़ा ये फल देता है भयंकर रोगों से लड़ने की ताकत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत में विभिन्न प्रकार के फल हैं जिनका स्वाद अनोखा है। इसके अलावा इनमें औषधीय गुण भी होते हैं। पहाड़ों में लोग अपने स्थानीय फलों को व्यंजनों के साथ-साथ जड़ी-बूटी के रूप में भी उपयोग करते हैंऐसे कई फल हैं जिनसे दूसरे राज्यों के लोग अनजान हैं. उत्तराखंड में कई स्वादिष्ट फल प्रसिद्ध हैं जिन्होंने न केवल उत्तराखंड में बल्कि पूरे भारत में पहचान हासिल की है।

अल्सर जैसी बिमारी भी इसके सेवन से हो जाती है ठीक

ऐसा ही एक पहाड़ी फल है काफल जिसे पहाड़ी फलों का राजा भी कहा जाता है। अगर हम उत्तराखंड के प्रसिद्ध फलों की बात करें तो ऐसा कभी नहीं हो सकता कि इन फलों में पहाड़ी फलों के राजा काफल का जिक्र न हो। जी हाँ, आपने सही सुना, काफल वह फल है जिसकी गिनती देवभूमि के अमृत फल के साथ-साथ सबसे स्वादिष्ट फलों में भी होती है। आपको बताते चलें कि यह फल लाल रंग का होता है और इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है।

दरअसल, काफल उत्तराखंड के जंगलों में उगने वाला एक जंगली फल है जिसका आनंद आप केवल गर्मियों में ही ले सकते हैं। उत्तराखंड का राज्य फल काफल मई और जून में पकता है और यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो हमें विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता देता है और हमें स्वस्थ बनाता है। इसके मौसम में उत्तराखंड के लोग इस फल को पिसे हुए नमक के साथ बड़े चाव से खाते हैं और इस फल की सबसे खास बात यह है कि यह फल एक औषधीय फल है जो केवल हिमालय क्षेत्र में उगता है।

तो आइए आज हम आपको इस फल की कुछ खास बातें बताते हैं और बताते हैं कि कैसे यह फल गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण साबित हुआ है।

  1. काफल विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और अल्सर जैसी घातक बीमारी के लिए भी रामबाण साबित होता है।
  2. काफल के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
  3. इस फल में विटामिन ए, विटामिन बी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
  4. काफल फल में कार्बोहाइड्रेट भी होता है जो शारीरिक शक्ति और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। यह दिमाग को तेज करता है और दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
  5. काफल हृदय स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और भूख कम लगती है। साथ ही इसमें पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.