पहाड़ों में बर्फ तो मैदानों में सूखी ठण्ड से परेशान उत्तराखंड के लोग, सबसे गरम नवंबर में मौसम के नहीं बदलेंगे मिज़ाज़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बेहद उलझन भरा है।अभी नवंबर का महीना चल रहा है लेकिन दिन के समय सूरज इतनी गर्मी दे रहा है जो लोगों के लिए असहनीय है। पिछले वर्षों की बात करें तो इस समय लोग गुलाबी ठंड और गुनगुनी धूप का आनंद लेना पसंद करते हैं। लेकिन इस साल उत्तराखंड में तेज़ धूप है। इससे दिन का तापमान बढ़ रहा है।हालांकि पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

अभी कुछ और दिन ऐसी रहेगा मौसम बारिश के आसार नही

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। गुरुवार को पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी के अनुसार गुरुवार को बताया कि हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बारिश न होने पर तापमान सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रह सकता है। देहरादून में सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिसके कारण इस शुष्क मौसम में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उधर, प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। यहां हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है, जो अत्यधिक ठंड का अहसास करा रही है। बर्फबारी को देखते हुए अब चार धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. मौसम साफ होने से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पर्यटकों की भीड़ देखकर पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं. लेकिन अगर दिसंबर के दौरान इसी तरह का मौसम रहा तो यह राज्य के लिए कई मायनों में काफी मुश्किल होगा.