उत्तराखंड से जल्दी विदाई ले सकता है मानसून, कुछ जिलो में हो सकता है बारिश का दौर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही देश से विदा हो चुका है और अब तक यह राजस्थान सहित कई राज्यों से विदा हो चुका है।उत्तराखंड में भी मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। कई जिलों में मौसम साफ है, मैदानी इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में उत्तराखंड के कई हिस्सों और अन्य राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड में इस सीजन में अब तक 1209 मिमी बारिश हो चुकी है, यह सामान्य से सिर्फ चार फीसदी ज्यादा है। सितंबर में औसत बारिश सामान्य से 17 फीसदी कम दर्ज की गई।

Monsoon Departs from Uttarakhand

कुछ ही समय में याद आएगा पहाड़ों पर सुहावना मौसम

सितंबर में औसत बारिश सामान्य से 17 फीसदी कम दर्ज की गई। सीजन के दौरान बागेश्वर और देहरादून समेत छह जिलों में अधिक बारिश हुई, जबकि पौडी और चंपावत समेत सात जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। अगस्त महीने में सामान्य से छह फीसदी कम बारिश हुई. हालांकि, जुलाई में घने बादल छाए रहे और सामान्य से 32 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अब मानसून की विदाई का समय काफी नजदीक आ गया है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगा है और अगले चार दिनों तक बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के कारण शनिवार को देहरादून, हरिद्वार और पौडी जैसे जिलों से मानसून की विदाई हो गयी। साथ ही उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून चला गया है। हालांकि, पूरे राज्य से मानसून विदा होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। इस बीच, पूरे मानसून सीजन में राज्य में सामान्य बारिश हुई।

Monsoon Departs from Uttarakhand

कोई बारिश के असर नहीं पर पड़ सकती है गर्मी

आज के पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। राज्य में 2 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। जिससे मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा और गर्मी प्रचंड होगी। गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ होगी। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक चटक धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, अक्टूबर की शुरुआत में कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. 2 अक्टूबर तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं। मौसम विज्ञान केंद्र जल्द ही मानसून की विदाई की घोषणा कर सकता है।