उत्तराखंड में फिर घिरेंने बादल पर बारिश के आसार कम, जानिए राज्य के 4 दिन के मौसम का हाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने के कारण लोग अभी भी ठंड से राहत पाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना कम है।

चार साल में देहरादून की सबसे सर्द रात रही गुरुवार की रात

राज्य में कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में तापमान बढ़ रहा है और रात में कम हो रहा है, मौसम में यह बदलाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है, सुबह-शाम ठंड बरकरार है।

राजधानी देहरादून के मौसम के बारे में बताएं तो गुरुवार की सुबह पिछले चार साल में फरवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2020 में आठ फरवरी को दर्ज किए गए चार डिग्री सेल्सियस के बाद से सबसे कम है। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

पिछले कुछ दिनों से चोटियों पर बर्फबारी के कारण पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं, जिससे कंपकंपी महसूस हो रही है। आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में करीब ढाई महीने बाद प्रदेश में बारिश के आसार हैं। जिससे ठंड और बढ़ने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों से टकरा चुका है।