बर्फबारी से गुलजार हुए उत्तराखंड के पहाड़ पर हो सकता है बड़ा खतरा, DGRI ने जारी किया हिमस्खलन की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर पिछले कुछ दिनों से अच्छी बर्फबारी हो रही है। 21 फरवरी को उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी. रुद्रप्रयाग जिले में भी बीती रात जमकर बर्फबारी हुई और बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी केदार घाटी के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।

उत्तराखंड के उँचे इलाको में हो रही भारी बर्फबारी

पहाड़ी जिलों में हो रही बर्फबारी को देखते हुए DGRI यानी डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च इस्टैब्लिशमेंट ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। DGRI के मुताबिक, उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में हिमस्खलन हो सकता है और इसके लिए चेतावनी जारी की गई है। DGRI की चेतावनी के मुताबिक, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी में हिमस्खलन की आशंका है और इससे जुड़ी चेतावनी जारी की गई है।

विभाग ने बताया कि अत्यधिक बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर अचानक तेज धूप देखने को मिलती है जिससे बर्फ नीचे की ओर खिसक सकती है। अगर यह घटना कई जगहों पर बड़े पैमाने पर होती है तो जान-माल दोनों के नुकसान की आशंका है। उत्तरकाशी के हर्षिल और गंगोत्री इलाकों में अत्यधिक बर्फबारी हुई है। इधर, गांव की ओर जाने वाली सड़क और बिजली आपूर्ति भी कई जगहों पर प्रभावित हुई है। कई गांवों का राज्य से संपर्क टूट चुका है।

जिसमें समय के साथ सुधार किया गया है। बर्फबारी से पहले उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग भी लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ बागेश्वर में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए सभी को सतर्क रहने और आवश्यक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।