अगले महीने से उठाइये लखनऊ और देहरादून के बीच वंदे भारत के मज़े, जल्द ही मुंबई के लिए भी शुरू होगी वंदे भारत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे आधुनिक ट्रेनों में से एक है। धीरे-धीरे इन ट्रेनों को लंबे समय तक भारत के हर रूट पर चलाया जा रहा है। यह भारत की सबसे तेज़ ट्रेन में से एक है। इन ट्रेनों ने रेल यात्रियों की यात्रा को काफी आसान बना दिया है।

रुट तैयार होते ही शुरु हो जाएगी फिर मुंबई की बारी

देहरादून में एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी है जो उत्तराखंड के देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होती है। मंत्रालय ने अन्य मार्गों के लिए भी वंदे भारत का प्रस्ताव रखा है। पहले भी इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि जल्द ही हमें लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ से पटना, मुंबई, पुरी, कटरा और देहरादून के लिए चलेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर रहा है। 25 दिसंबर तक स्टेशन को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। इस दौरान गोमतीनगर से पुरी, मुंबई और कटरा के लिए नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। रूट मैप बनाने में समय लग रहा है, एक बार इसका काम पूरा हो जाएगा तो इन रूटों पर ट्रेनें आवंटित कर दी जाएंगी।

उत्तर रेलवे वंदे भारत को लखनऊ से पटना, लखनऊ से देहरादून होते हुए मुरादाबाद तक चलाने के लिए टाइम टेबल तय करने में जुटा है। इसी तरह मुंबई के लिए भी ट्रेन शुरू होने की बात कही जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में उत्तराखंड के यात्री देहरादून लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के जरिए दून से लखनऊ तक का सफर कर सकेंगे।

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में वंदे भारत ट्रेन पहले से ही संचालित हो रही है। जल्द ही कुमाऊं मंडल के लोगों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है। इस मंडल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन हो सकता है। इसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है। इसके लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजा गया है।