आगे बढ़ती खेल प्रतिभाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एक योजना लेकर आई है, राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में बनने जा रहा है। इस स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण देहरादून स्थित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर किया जाएगा। साथ ही यह आवासीय भी होगा जहां लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ रहने की व्यवस्था भी दी जाएगी।उत्तराखंड की बेटियां खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं और अपने कौशल को बढ़ाते हैं।
देहरादून के स्पोर्ट्स कालेज की तर्ज पर बनेगा गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज
राज्य सरकार उनकी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित छमनिया चौड़ में बनाया जाना तय है। बताया जा रहा है कि इस हॉस्टल में 300 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी, जिसके लिए 100-100 बेड के तीन हॉस्टल और अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जाएगा। यह गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
यहां छात्राओं को आवास, भोजन, खेल किट, पाठ्य पुस्तकें, महाविद्यालयीन पोशाक, पुस्तकालय, स्टेशनरी एवं चिकित्सा सहायता आदि निःशुल्क उपलब्ध होगी। इसके लिए राजस्व विभाग ने 500 नाली भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित कर दी है। जिसके बाद पेयजल निर्माण इकाई ने स्पोर्ट्स कॉलेज की डीपीआर तैयार कर ली है। जिसमें सर्दी और गर्मी दोनों मौसमों में तैराकी के लिए ऑल वेदर स्विमिंग पूल, शूटिंग के लिए शूटिंग रेंज, एडमिन ब्लॉक, इनडोर खेलों के लिए बहुउद्देश्यीय हॉल और वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के लिए दो-दो कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा पांच उत्तीर्ण करने के बाद ही कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए लड़कियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत आपको अपनी पसंद के खेल में अपना कौशल दिखाकर प्रथम आना होगा। जिसके बाद खेल विभाग प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी कर छात्राओं का चयन करेगा। चयनित सभी लड़कियों को न्यूनतम दरों पर विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा और कॉलेज में शिक्षा भी दी जाएगी। जिसमें कॉलेज से मिलने वाली सभी सुविधाएं शामिल हैं।