देवभूमि के बाद अब उत्तराखंड बना “गोभूमि”, राज्य को पशुपालन में सर्वश्रेष्ठ राज्य” का पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा की उपलब्धि उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अब देवभूमि के बाद उत्तराखंड को “देवभूमि” भी कहा जा सकेगा। नई दिल्ली में एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित 14वें कृषि नेतृत्व पुरस्कार के दौरान राज्य को “पशुपालन में सर्वश्रेष्ठ राज्य” का पुरस्कार मिला।

युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिया पुरस्कार

इस सम्मान को प्राप्त करते हुए युवा एवं बेहद सक्रिय पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में राज्य के लिए एक भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेशवासियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम आने के बाद निश्चित तौर पर इससे उन्हें और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा क्योंकि अब यह पूरी टीम और पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को बड़े और अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके बाद से मंत्री बहुगुणा पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, आंचल ब्रांड और गन्ना किसानों के लिए काफी गंभीरता से काम करते नजर आ रहे हैं।