उत्तराखंड में मौसम के है हर जगह बदले मिजाज, पहाड़ो पर बर्फ़बारी तो मैदानों में कोहरे से परेशान लोग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में मौसम बेहद उलटफेर का शिकार होता जा रहा है। एक तरफ मैदानी इलाकों में फिर से तेज धूप निकल रही है तो दूसरी तरफ राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

पहाड़ो पर बर्फ़बारी से खिले होटल मालिको के चेहरे

मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे राज्य भर में तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। राज्य में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी।

आज भी चारधाम के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मौसम खराब रहा। दिन चढ़ने के साथ ही केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई। यहां की तरह सोमवार रात को बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, चैनप घाटी, गोरसो बुग्याल, क्वारी पास और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। औली में भी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटक काफी खुश हैं।

पर्यटक बर्फ का भरपूर आनंद ले रहे हैं और बर्फ में खेल रहे हैं। लेकिन पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे ने परेशानी पैदा कर दी है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हलद्वानी-काठगोदाम से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।