शुरू हो गई देहरादून से लुधियाना ग़ाज़ियाबाद के लिए सीधी उड़ाने, जानिए क्या रहेगा इनका किराया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड को हवाई सेवाओं के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जोड़ा जा रहा है।देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से देश के सभी बड़े शहरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब सरकार ने देहरादून से गाजियाबाद और लुधियाना के लिए शुरू की गई नई हवाई सेवाएं शुरू की हैं।

Dehradun To Ludhiyana Flights

एक घंटे में करे देहरादून से गाजियाबाद और लुधियाना का सफर

इस हवाई सेवा का संचालन विमानन कंपनी फ्लाईबिग द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 19 सीटर विमान सप्ताह में 5 दिन लुधियाना और हिंडन के लिए हवाई सेवा प्रदान करेगा। आइए अब आपको हवाई किराए के बारे में बताते हैं। देहरादून से गाजियाबाद जाने के लिए यात्री को किराये के तौर पर 3181 रुपये का टिकट लेना होगा।

जबकि गाजियाबाद से लुधियाना जाने के लिए आपको 2098 रुपये चुकाने होंगे। देहरादून एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि फ्लाईबिग का 19 सीटर विमान सुबह 8.10 बजे देहरादून से उड़ान भरेगा और 9.05 बजे हिंडन (गाजियाबाद) पहुंचेगा।

Dehradun To Ludhiyana Flights

इसके बाद लुधियाना के लिए फ्लाइट लें और वापस हिंडन पहुंचें। विमान दोपहर 12.55 बजे हिंडन से उड़ान भरेगा और 1.50 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेग। उत्तराखंड एक पर्यटन राज्य के रूप में प्रसिद्ध है। यहां हवाई सेवाओं के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यात्री कम समय में एक शहर से दूसरे शहर तक यात्रा कर सकेंगे।

Dehradun To Ludhiyana Flights

जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। उत्तराखंड में उड़ानों की संख्या बढ़ने से लोगों को काफी सुविधा हुई है। देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच जल्द ही हवाई सेवा भी शुरू होने जा रही है।