उत्तराखंड को मिली तीसरी वंदे भारत, अब बिना रुके काठगोदाम से दिल्ली जायेगी कुमाऊं की पहली वंदे भारत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने गढ़वाल के लोगों का सफर आसान कर दिया है। अप्रैल महीने में पहली वंदे भारत देहरादून और दिल्ली के बीच शुरू की गई थी और उसके बाद लखनऊ और दून के बीच दूसरी वंदे भारत शुरू करने की घोषणा की गई है।अब एक और अच्छी खबर आ रही है। देहरादून के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है, लेकिन कुमाऊं मंडल के लोगों को अभी भी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का इंतजार है, यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। जल्द ही कुमाऊं मंडल के लोग वंदे भारत एक्सप्रेस से काठगोदाम से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे।

नवंबर से शुरू होगा इस ट्रेन का संचालन

नवंबर माह से काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। इज्जतनगर रेल मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची डीआरएम रेखा यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ यहां सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए मुख्यालय को आवेदन जारी कर दिया गया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद नवंबर में काठगोदाम से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। काठगोदाम, हलद्वानी और लालकुआं स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के मुताबिक व्यवस्था की गई है।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में ओवरहेड उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। अनुमान है कि वंदे भारत ट्रेन संचालन की जानकारी अगले चरण में इज्जतनगर रेल मंडल को मिल सकती है। ट्रेन के संबंध में प्राप्त निर्देश के अनुसार चयनित स्टेशन से ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा. वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यात्रा का समय बचेगा. लोग कुछ ही घंटों में काठगोदाम से दिल्ली तक का सफर तय कर सकेंगा।