मार्च में ही उत्तराखंड का मौसम दिखाने लगा तेवर, मैदानों में 30 के पार जाने को तैयार पारा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है. एक तरफ जहां पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट आ रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानों तक चटक धूप खिली हुई है। इससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

पहाड़ों में भी हिचकोले खा रहा है पारा

वहीं पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य है। मौसम विज्ञान निदेशक, देहरादून डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

मार्च का आधा महीना बीतने के बाद मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर उत्तराखंड में मार्च महीने में तापमान 28 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ठंडक बढ़ेगी। जहां इस महीने तापमान 30 डिग्री से थोड़ा ऊपर देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार को राज्य का अधिकतम तापमान देहरादून में 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।