उत्तराखंड में अब मानसखंड माला मिशन में अब जुड़ा मुंबई का नाम, 25 अप्रैल को शुरू होगी काठगोदाम-मुंबई समर स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड से मुंबई और वह भी कुमाऊं क्षेत्र जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक और अच्छी खबर आ रही है। हम आपको बताना चाहते हैं कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के अंतर्गत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल से 28 जून तक काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। आपको बता दें कि यह सुपरफास्ट ट्रेन काठगोदान से मुंबई के लिए सप्ताह में एक दिन गुरुवार को संचालित होगी।

25 अप्रैल से शुरू होगी काठगोदाम के लिए कुमाऊँ समर एक्स्प्रेस

इस सुपरफास्ट ट्रेन के चलने से कुमाऊं मंडल से मुंबई जाने वाले यात्रियों और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान मुंबई से पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी. यह दोपहर 2:40 बजे गुजरात के सूरत स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद वडोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होते हुए। गुरुवार को यह सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन और दोपहर करीब 2:30 बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 09076 नंबर से वापस आएगी काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:30 बजे काठगोदाम स्टेशन से प्रस्थान कर लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशनों और फिर बदांयू, कासगंज हाथरस होते हुए रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यह दोपहर 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन, कोटा स्टेशन होते हुए शाम 4:50 बजे नागदा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए सूरत स्टेशन, वापी स्टेशन होते हुए शुक्रवार रात 8:55 बजे बोरीवली, मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से मुंबई के लिए 25 अप्रैल से 27 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन मुंबई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 ट्रिप में चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।