उत्तर भारत में गर्मी ने तोड़ डाले सारे रिकार्ड दिल्ली में पारा 50 पार, उत्तराखंड में भी टूटा 12 साल का रिकार्ड आज से 8 जिलों में बारिश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कल बुधवार ने इतिहास रच दिया है. पूरे उत्तर भारत में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। और सबसे ज्यादा अगर इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन देखे तो उत्तराखंड में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया और इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.01 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 12 साल बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बारिश, मौसम विभाग ने आज आठ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।इस समय देशभर में गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है, हर जगह गर्मी अपने पिछले स्तर से काफी ऊपर पहुंच चुकी है।

पहाड़ में हो सकती है भारी बारिश मैदानों में छूटेगा पसीना

ऐसे में लोगों को बढ़ती गर्मी के मुख्य कारणों को समझना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे और कार्बन उत्सर्जन पर भी नियंत्रण करना होगा। अन्यथा भविष्य में और भी भीषण गर्मी पड़ सकती है। बात करें राज्य के तापमान की तो भीषण गर्मी के कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं. मैदानी इलाकों में पेड़ों के नीचे खड़े होने पर भी लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है।

मैदानी इलाकों से पहाड़ों पर आने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत तो मिलती है लेकिन लू का शिकार भी हो रहे हैं और बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां हो चुकी हैं और इस बार छुट्टियों के लिए पहाड़ों पर आने वाले पर्यटकों को गर्मी ने मुसीबत में डाल दिया है. मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को झुलसा रही है. यहां गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और दोपहर में बाहर निकलना खुद को आग में झोंकने जैसा है। बीते बुधवार को देहरादून का तापमान पिछले रिकॉर्ड तापमान से महज एक अंक कम था।

साल 2012 में 30 मई को 43.01 का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था. रिकॉर्ड उच्च तापमान के कारण बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में राहत के आसार कम हैं।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के मैदानी इलाकों में राहत के आसार कम हैं। आज पर्वतीय जिलों रूद्रप्रयाग, अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ, उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी, चमोली, पौडी और नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही देहरादून और पौडी में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, तेज गति से हवाएं चल सकती हैं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 18.2 रिकार्ड किया गया।