नैनीताल में बर्फ़ गिरती देख हैरान हुए लोग दिखा कुदरत का अनोखा नजारा, बिना बादल धूप में बर्फ पड़ती देख कर हैरान हुए सभी के चेहरे

उत्तराखंड में इस बार सर्दी काफी शुष्क है। लेकिन फरवरी का महीना भीषण ठंड के साथ शुरू हुआ, महीना अपने आप खत्म होने की तैयारी कर रहा है और सर्दी छीन ली। लेकिन इस बीच अपनी विदाई पर मौसम ने अपना अलग-अलग रूप दिखाया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

चटक धूप के साथ अचानक बर्फ गिरती देख हैरान हुए लोग

बीते गुरुवार को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को मौसम का ऐसा अजीब रूप देखने को मिला। नैनीताल और मुक्तेश्वर में अचानक बर्फ गिरती देख वे आश्चर्यचकित रह गए। इस क्षेत्र में बर्फ गिरना आम बात है लेकिन धूप के साथ बर्फ गिरना एक दुर्लभ घटना है। लेकिन गुरुवार को झील नगरी नैनीताल और मुक्तेश्वर में। मौसम का ये नजारा देख लोग हैरान रह गए. इस क्षेत्र में इस प्रकार का मौसम देखना कठिन है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से यहां का मौसम लोगों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहा है। नैनीताल में धूप और बादलों का मिलाजुला रूप रहा। यह खेल गुरुवार को भी दिन तक जारी रहा, लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद धूप निकलने के साथ ही आसमान से बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। यह नजारा करीब 10 मिनट तक आसमान में दिखाई देता रहा, इस दौरान आसमान में बादल छाये रहे।

यही स्थिति मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी देखने को मिली। भवाली प्रतिनिधि के अनुसार इस सीजन में रामगढ़ मुक्तेश्वर में बिल्कुल भी बर्फ नहीं गिरी। जहां पूरा सर्दी का मौसम बर्फ के इंतजार में बीता, वहीं गुरुवार दोपहर मुक्तेश्वर में अचानक बर्फ गिरने लगी। इस दृश्य से व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे लेकिन कुछ मिनटों के बाद बर्फबारी बंद हो गई और यहां सूरज निकल आया।

उत्तराखंड में मौसम का मिला जुलाई रूप

आपको बता दें कि फरवरी का महीना खत्म होने के साथ ही उत्तराखंड राज्य में ठंड भी धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। लेकिन ऊंचे क्षेत्र में बर्फबारी के कारण पहाड़ों से लगातार आ रही ठंडी हवाएं क्षेत्र में भी महसूस की जा रही हैं। रात के तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर होने से रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इलाके में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान का स्तर ऐसा ही रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि शनिवार से सोमवार तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Leave a Comment