नैनीताल की 8वी कक्षा की रिनीशा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड की एक और बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं रिनिशा आर्यमन की जो विक्रम बिड़ला स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और विभिन्न संगठनों ने उनके उत्कृष्ट व्यवहार के लिए बधाई दी है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि रेनीशा लोहानी, दुर्गा मार्शल आर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी हैं।

पिछले 3 वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

उन्होंने लखनऊ में आयोजित जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पूर्ण संपर्क प्रारूप में अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। रिनिशा एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जय दुर्गा मार्शल आर्ट अकादमी के प्रशिक्षक और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा के मार्गदर्शन में, रिनिशा ने पिछले 3 वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते हैं। उनके प्रदर्शन पर रेनीशा के कोच ने उनकी उपलब्धि को देखकर कहा कि वह हमेशा कड़ी मेहनत करती हैं और खेलने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। रेनीशा की इस उपलब्धि पर सभी परिचितों ने बधाई दी है।

उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच विनोद लखेरा और अपने परिवार को दिया है। 13 वर्षीय रेनीशा आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल, हल्द्वानी की कक्षा 8 की छात्रा है और उसके पिता नवीन लोहानी रोडवेज आरएम कार्यालय, काठगोदाम में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं।