गर्मी के बाद अब बारिश का नंबर उत्तराखंड में टूट गया 34 साल पुराना रिकार्ड, अधिकांश राज्य में अलर्ट समान्य से अधिक बारिश की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है और इसने 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, यह रिकॉर्ड एक दिन में बारिश होने का बना है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश साल 1990 में जुलाई महीने में हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड में तीन गुना ज्यादा बारिश हुई है। आज भी कुमाऊं में बारिश जारी रहेगी, जबकि गढ़वाल के कुछ जिलों में कई दौर की भारी बारिश की संभावना है.जुलाई के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नैनीताल और उधम सिंह नगर पहले से ही भारी बारिश से जूझ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से उत्तराखंड में सामान्य से तीन गुना ज्यादा बारिश हो रही है।

बाढ़ से सामान निकालत में दो बहे

इस बार कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा और सामान्य से 60 फीसदी से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसका नजारा हमें राज्य के कुमाऊं मंडल में पहले ही देखने को मिल रहा है, वहां बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कुमाऊं के कई जिलों में सामान्य से पांच से सात गुना तक अधिक बारिश रिकार्ड की गयी है। जो पिछले 34 सालों में यहां सबसे ज्यादा बारिश है। बारिश की इस स्थिति के कारण जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित है और पहाड़ दरकने से फिलहाल राज्य में 200 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। आज के लिए कहा जा रहा है कि कुमाऊं मंडल के जिलों में बारिश जारी रह सकती है, कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में से एक उधम सिंह नगर जिले में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कल घर से सामान निकालते समय दो युवकों की मौत हो गयी। इस स्थिति को देखने के बाद डीएम ने पहली से 12वीं तक के स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ धूप खिलने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग को छोड़कर अन्य जिलों में एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा।