बढ़ती गर्मी से उत्तराखंड के लोगों को कुछ राहत, 6 जिलों में होगी बारिश गिरेगा तापमान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजधानी देहरादून में हल्की बारिश के बाद अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज धूप खिली हुई है। हालाँकि, कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी मंडराने लगे हैं जिससे तापमान कुछ समय के लिए ठंडा हो गया है। आज राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मंगलवार को दून में सुबह से ही तेज धूप थी, जिससे तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।

दुन में अगले दो दिन छाए रहेंगे हल्के बादल

जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम को आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे और रात में धीमी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे हल्की धूप निकल सकती है।

आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना ज्यादा है. अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से तेज धूप निकलने की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार से मौसम का माहौल बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में गरज के साथ बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।