उत्तराखंड में फिर लौट सकती है ठंड, राज्य के 5 जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड में एक बार फिर ठंड लौट सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.जिसके चलते विभाग ने 5 पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वाल के 3 और कुमाऊं के 2 जिले शामिल हैं।

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पांच जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका

रविवार को प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिखने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिससे इलाके में हल्की बर्फबारी की भी संभावना बढ़ गई है।

गढ़वाल की तरह ही कुमाऊं मंडल में भी बागेश्वर और पिथौरागढ़ के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। कई जिलों में आसमान में बादल भी छाये रहेंगे। इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर खासकर पहाड़ी जिलों पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पांच जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई है।

यहां बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

इसके बाद मैदानी इलाकों और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा दिक्कतें बढ़ा सकता है। दिल्ली एक्सप्रेसवे पहले से ही कई दुर्घटनाओं का गवाह बन रहा है। इसलिए सलाह दी जाती है कि लोगों को ठीक से गाड़ी चलानी चाहिए।