उत्तराखंड की एक और बेटी ने राज्य का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं छोटी बेटी प्रियंका नेगी की, जो शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चुनी गई हैं। फिलहाल प्रियंका आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की लड़कियां भी अब भारतीय सेना में शामिल होकर सफलता के नये आयाम छू रही हैं।
बचपन से ही प्रियंका नेगी का चिकित्सक बनने का था सपना
इसी क्रम में अगस्त्यमुनि क्षेत्र की प्रतिभावान युवती प्रियंका नेगी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिससे पूरे क्षेत्र व जिले में खुशी की लहर है। मेडिकल क्षेत्र में जाना और जरूरतमंदों की मदद करना प्रियंका का बचपन का सपना है। वह खुद को धन्य मानती हैं और सेना में शामिल होने पर गर्व महसूस करती हैं। प्रियंका मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के जग्गी कांडई गांव की रहने वाली हैं।
प्रियंका की तीन बहनें और एक भाई हैं, उनमें वह दूसरे नंबर पर आती हैं, प्रियंका के पिता कल्पेंद्र सिंह नेगी ब्लॉक कार्यालय अगस्त्यमुनि में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उनकी मां पुष्पा नेगी एक गृहिणी हैं। प्रियंका अगस्त्यमुनि में पली-बढ़ीं, उन्होंने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई चिल्ड्रेन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज से पूरी की। इसके बाद प्रियंका ने कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट, देहरादून से बीएससी नर्सिंग और स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, देहरादून से एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई की।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनका चयन सैफई मेडिकल कॉलेज, इटावा (यूपी) में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हो गया। केवल छह महीने के भीतर, उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। फिलहाल वह आर्मी हॉस्पिटल जम्मू में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग ले रही हैं।