उत्तराखंड की प्रज्ञा बनी फ्लाइंग ऑफिसर, हल्द्वानी की बेटी ने किया मात-पिता को गौरवांवित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड की बेटियों से जुड़ी कई कहानियां सामने आ रही हैं जहां वे बुलंदियों को छू रही हैं। जिससे उत्तराखंड की कई अन्य लड़कियों का भी आत्मविश्वास बढ़ रहा है। उत्तराखंड की बेटियों की उपलब्धियां राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं। उत्तराखंड की बेटियां और युवा पीढ़ी अपनी मेहनत, हुनर ​​और समर्पण से भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर रही हैं।

हलद्वानी के मशहूर दवा कारोबारी है पिता जगदीश पंत

इसके अलावा एक और उपलब्धि जुड़ गई है जहां उत्तराखंड के हलद्वानी की प्रतिभाशाली बेटी प्रज्ञा पंत फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। वह हल्द्वानी शहर के आवास विकास क्षेत्र में रहती हैं, उनका चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।

प्रज्ञा पंत हलद्वानी के मशहूर दवा कारोबारी जगदीश पंत और शिक्षिका निर्मला पंत की बेटी हैं। अपनी मेहनत से अच्छा जीवन स्तर हासिल करने वाला पंत परिवार अपनी बेटी की इस उपलब्धि को अपने जीवन की अब तक की सबसे बड़ी खुशी मान रहा है. प्रज्ञा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नैनी वैली ऑल सेंट्स, हलद्वानी से प्राप्त की।

अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, प्रज्ञा ने दिल्ली के करोड़ीमल विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद साल 2022 में प्रज्ञा ने अपने पहले ही प्रयास में AFCAT परीक्षा पास कर ली। और हैदराबाद में एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद प्रज्ञा ने फ्लाइंग ऑफिसर की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पास कर ली। जिसके बाद प्रज्ञा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में सेवा देने के लिए तैयार हैं।

प्रज्ञा का पूरा परिवार उसकी उपलब्धि से खुश है। बेटी की आसमान छूती सफलता से पूरे घर में खुशी का माहौल है। हर कोई अपनी शुभकामनाएं लेकर परिवार वालों से मिलने पहुंच रहा है। कई जाने-माने चेहरों ने भी प्रज्ञा और उनके परिवार को हल्द्वानी शहर के नाम सफलता का एक और अध्याय जोड़ने के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।

एक समय था जब उत्तराखंड के लड़के ही सेना में जाते थे और राज्य का नाम रोशन करते थे, लेकिन अब बेटियां भी राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।