पौढ़ी गढ़वाल में बढ़ रहे है विकास के कदम, संसद अनिल बलूनी ने प्लेनेटोरियम और माउंटेन म्यूजियम के लिए दिए 15 करोड़

उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है, अब पौढ़ी गढ़वाल में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम बनाया जाएगा जिसके लिए फंड भी फाइनल हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इन दोनों परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अपनी सांसद निधि से 15 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि जारी की है।

बाद में इको पार्क और साइंस पार्क बनाने की योजना

कहा जा रहा है कि इन परियोजनाओं से पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यह शैक्षणिक प्रतिष्ठान उत्तराखंड के छात्रों के लिए एक उपहार है। इस परियोजना को साकार रूप दिया गया है, सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से इस परियोजना के लिए वन भूमि हस्तांतरण का कार्य भी रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। केंद्रीय वन मंत्रालय ने एक ही दिन में इसकी मंजूरी दे दी।

इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि एक हेक्टेयर है और परियोजना के लिए वन भूमि की स्वीकृति का पत्र राज्य सरकार को भेज दिया गया है। तारामंडल के निर्माण से विद्यार्थियों को खगोलीय गतिविधियों का ज्ञान हो अच्छे से हो सकेगा।

साथ ही माउंटेन म्यूजियम के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति, इतिहास, भूगोल के साथ-साथ समस्त पहाड़ी लोक जीवन का ज्ञान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। इससे उन युवाओं को फायदा होगा जो अपनी उत्तराखंडी संस्कृति से अनजान हैं।

सांसद बलूनी ने कहा कि उनकी संकल्पना के अनुरूप प्रथम चरण के तहत इन दोनों महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि हेतु लगभग एक हेक्टेयर भूमि केन्द्रीय वन मंत्रालय से राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया था। अब तमाम औपचारिकताओं के बाद जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण में इको पार्क और साइंस पार्क समेत अन्य गतिविधियां जोड़ी जाएंगी।

आपको बता दें कि सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के महत्वपूर्ण पर्वतीय शहर पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को एक शैक्षणिक संस्थान का तोहफा देने के इरादे से इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण की घोषणा की थी।

Leave a Comment