तपते जंगल और इंसान को कब मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए किस दिन उत्तराखंड में आएगा मानसून

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मई की तरह जून महीने में भी गर्मी का कहर जारी है, इस बार गर्मी अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन अब लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि 18 और 19 जून को पूरे राज्य में प्री-मानसून बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.इस बार गर्मी अपने चरम पर है, लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं लेकिन मौसम नहीं बदलता। सूरज की तपिश कम नहीं हो रही है, गर्म हवाओं ने घर से निकलने वाले लोगों को बेहाल कर दिया है, बारिश न होने से इस बार गर्मी अधिक पड़ रही है।

गर्मी के कारण किसानों को हो रह्भा री नुकसान

इस बार गर्मी के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है; भारी मात्रा में आम और लीची की फसल को नुकसान हुआ है। मैदानी इलाकों में तो लू चलती ही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी जिलों की घाटियों में भी लू चल रही है। गर्मी में लगातार बढ़ते पारे के बीच उत्तराखंड के पहाड़ों में मैदानी इलाकों जैसी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को इन पांच पहाड़ी जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

अब हालात ये हैं कि मौसम विभाग को पहाड़ी जिलों के लिए भी हीट वेव का अलर्ट जारी करना पड़ा है. हालांकि 18 जून से लोगों को राहत मिलने की बात कही जा रही है, 18 और 19 जून को पूरे राज्य में प्री-मानसून बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

शनिवार को तापमान 43 डिग्री से नीचे रहा, देहरादून का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।