अब दिल्ली से देहरादून जाने पर देना होगा दोगुना टोल, उत्तराखंड में इस जगह भी वसूला जाएगा टोल टैक्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अब दिल्ली से आने वाले पर्यटक यह जानकर चौंक जाएंगे कि अब दिल्ली से उत्तराखंड का सफर अगले साल से और महंगा होने जा रहा है।दिल्ली से उत्तराखंड के बीच सफर करने वालों को अब एक और जगह टोल टैक्स देना होगा।

अगर फास्ट टैग नहीं तो नकद में देने होंगे दुगने पैसे

दिल्ली से पौडी जाने वाले लोगों से यूपी के मवाना में यह टोल टैक्स वसूला जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मवाना बहसूमा बाईपास हाईवे झुनझुनी गांव तक लगभग पूरा कर लिया है। जल्द ही यह जनता के लिए खुला होगा और इस पर वाहन दौड़ेंगे। जनवरी 2024 तक मेरठ से झुनझुनी गांव तक लगभग 40 किमी. इस दूरी के लिए हाईवे तैयार हो जाएगा।

मवाना-बहसूमा हाईवे पर भैंसा गांव के सामने बने टोल प्लाजा पर अधिकारी जनवरी 2024 से टोल वसूलने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में जनवरी में टोल गेट खोल दिया जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले वाहनों से मेरठ के मवाना में भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रशासनिक प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स फास्टैग के जरिए ही वसूला जाएगा।नइसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। यदि आप नकद भुगतान कर रहे हैं तो आपको टोल टैक्स की दोगुनी राशि चुकानी होगी। मवाना रोड पर सैनी गांव के सामने ओवरब्रिज दो दिन पहले खोला गया था।

इससे लोगों का सफर आसान हो गया है, वाहन जाम में फंसे बिना अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत मेरठ से नजीबाबाद के बीच दो टोल बनाए जाएंगे। बिजनौर से नजीबाबाद तक चार बाईपास हो सकते हैं।

फोरलेन बनने से मेरठ से बिजनौर तक की दूरी 60 मिनट में तय हो जाएगी। मेरठ से नजीबाबाद की दूरी 90 मिनट में तय होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 मेरठ-पौड़ी पर फोरलेन का निर्माण तीन साल से चल रहा है।