उत्तराखंड की वन दरोगा ने अबुधाबी में लहराया तिरंगा, देश के लिए जू-जित्सु प्रतियोगिता में जीता पदक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड की होनहार बेटी नव्या को जूडो, कराटे और जू-जित्सु बहुत पसंद है और वह पेशेवर तौर पर वन विभाग में तैनात हैं, लेकिन उनके पास अन्य प्रतिभाएं भी हैं जिन्हें वह दुनिया को दिखाना चाहती हैं। और अब उन्होंने कुछ बड़ा किया है जिससे वह बहुत खुश हैं अपनी सफलता से उन्होंने उत्तराखंड नहीं बल्कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता हासिल की है।

उत्तराखंड में वन दरोगा के पद पर भी हैं नियुक्त

इस बार और पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। देवभूमि उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल कर रहा है, राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं हल्दवानी की नव्या पांडे की, जिन्होंने अबू धाबी में आयोजित जू-जित्सु प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

इस प्रतियोगिता में उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों को हराकर देश के लिए कांस्य पदक जीता। उनकी इस सफलता पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।अबू धाबी में चल रही 8वीं एशियाई प्रतियोगिता में नव्या ने महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता है। जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय जोशी ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है और सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल ने भी नव्या को बधाई दी है।

नव्या अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ वन विभाग में वन निरीक्षक के पद पर भी तैनात हैं. कठिन काम करने के बाद भी वह अच्छा प्रदर्शन करती है और देश के लिए पदक जीतना बहुत बड़ा काम है। उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन करने वाली नव्या को हार्दिक बधाई।