देहरादून को अगले साल मिलेगी दूसरी वंदे भारत, जानिए क्या होगा देहरादून से लखनऊ का शेड्यूल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड और देहरादून के लोगों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है, भारतीय रेलवे ने यहां रहने वाले लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। देहरादून से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब वंदे भारत में यात्रा करने में आसानी हो सकती है।हम आपको बताना चाहते हैं कि अब वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित होने जा रही है। आपको बता दें कि लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत के संचालन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस ट्रेन के इसी नये साल से संचालित होने की संभावना है।

इस ट्रेन के चलने से लखनऊ से देहरादून जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन के बाद यात्री लखनऊ तक भी वंदे भारत ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ और देहरादून के बीच बरेली और मुरादाबाद में रुकेगी। इससे ट्रेन चलने में समय कम लगेगा और आराम भी बढ़ेगा।

वंदे भारत का क्या होगा शेड्यूल?

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन सुबह करीब 5:15 बजे लखनऊ से चलेगी और 8:33 बजे दो मिनट के लिए बरेली, 9:52 बजे पांच मिनट के लिए मुरादाबाद और फिर दोपहर 12:25 बजे हरिद्वार में 10 मिनट के लिए रुकेगी। दोपहर करीब 1:35 बजे हर्रावाला स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:25 बजे देहरादून से वापस आएगी और 3:25 बजे हरिद्वार, शाम 5:40 बजे मुरादाबाद, शाम 6:50 बजे बरेली और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन करीब 536 किलोमीटर की दूरी करीब 8 घंटे 15 मिनट में तय करेगी।