उत्तराखंड में ठंड टेक रही है अपने घुटने, तेज धूप से लोगों के खिले चेहरे जानिए कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है और ठंड अब लोगों को राहत देने लगी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप खिली हुई है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। शाम को तेज धूप होती है। ऐसे में दिन में तो लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन रात होते-होते अभी भी सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है।

13 फरवरी से हो सकते हैं मौसम में कुछ ढहने

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 13 के बाद मौसम में थोड़ी करवट आ सकती है लेकिन सोमवार के लिए राज्य भर में बारिश, बर्फबारी से संबंधित कोई अन्य चेतावनी जारी नहीं की गई है। आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। फरवरी महीने की शुरुआत में पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली थी, लेकिन अब आसमान साफ ​​है।

देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर अधिक है। इसलिए न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी जिलों में सुबह और रात में हल्का कोहरा रह सकता है।

हालांकि इसका असर ज्यादा देर तक नहीं दिखेगा। सोमवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 12 से 15 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में भी कोहरे में कमी आएगी। लगातार तेज धूप के कारण राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय मैदानी जिलों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है, हालांकि इसका असर ज्यादा देर तक नहीं दिखेगा।

सोमवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 से 15 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।