उत्तराखंड में बनेंगे नौकरी के नए अवसर, धामी के लंदन रोडशो में हुई लंदन के उद्योगपतियो से समझौते

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अपने ब्रिटेन दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विदेश में अपनी छाप छोड़ रहे हैं. उन्होंने बर्मिंघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया और बर्मिंघम के विभिन्न उद्योगपतियों के साथ बैठक की।

शिक्षा स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था के अलग क्षेत्रों में होगा निवेश

इसमें शिक्षा, आईटी, स्वास्थ्य, विनिर्माण उद्योग के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने बर्मिंघम में आयोजित रोड शो के दौरान भाग लिया। रोड शो के दौरान विदेशी निवेशकों ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से विभिन्न नीतियों की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को उत्तराखंड सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

लंदन में गूंजा धामी का नाम निवेश में मिले 9000 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बर्मिंघम शहर एक ऐतिहासिक शहर है और यह उद्योग के क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने लंदन और बर्मिंघम में रह रहे सभी भारतीयों तथा उत्तराखंड वासियों के अपार प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हिमालय की गोद में बसा राज्य है, जो प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शांतिपूर्ण वादियां और अनुकूल कामकाजी माहौल ऐसी चीजें हैं जो इसे अन्य स्थानों से अलग बनाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम “शांति से समृद्धि” रखी गयी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कुछ ही दूरी पर है और बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।