उत्तराखंड में 0° से नीचे तापमान से घबराए लोग, महीने के अन्त में हो सकती है बारीश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी देखने के बाद अब लोग गंभीर होने लगे हैं। पिछले 6 महीने से ठीक से बारिश नहीं हुई है. उत्तराखंड राज्य में ठंड के मौसम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. हलद्वानी शहर में भी शनिवार को दिन भर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है।

30 और 31 जनवरी को मौसम विभाग की चेतावनी

शनिवार सुबह हल्द्वानी में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन, दोपहर दो बजे के बाद बादल छाने लगे और धूप बेअसर होने लगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में अचानक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को हलद्वानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह पूरा शहर घने कोहरे से ढका हुआ था। दिन चढ़ने के साथ ही नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और काठगोदाम क्षेत्र में हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली।

वहीं, तीन बजे के बाद घना कोहरा छाने लगा, जिससे ठंड और बढ़ गयी। वहीं, रात में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। रात 12 बजे के बाद शहर का न्यूनतम तापमान लगभग शून्य पर पहुंच गया। यह ठंड अभी कुछ दिनों तक अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 और 31 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।