उत्तराखंड में हीटवेव के चलते लोग हुए परेशान, शनिवार को 41 के पार हुआ देहरादून का तापमान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड के मैदानी इलाके में लोगों को ज्यादा दिक्कत होगी। अनुमान है कि शनिवार को मैदानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान और बढ़ेगा। पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।राज्य के मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई नहीं है आसार

उत्तराखंड में फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को छह साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, शनिवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जो दस साल में सबसे ज्यादा होगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 18 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर अल्मोडा, पौडी, टिहरी गढ़वाल समेत राज्य के पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौडी जिले के मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया. जबकि उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.01 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.01 डिग्री सेल्सियस रहा।