उत्तराखंड के गगन ने किया राज्य का नाम रोशन, मिला इंडियन ग्लोबल आइकन मैगजीन द्वारा इंडियन प्राइम आइकन अवार्ड-2022

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड के युवा गगन त्रिपाठी ने प्लांट ऑर्बिट के माध्यम से देश और दुनिया में अपना और राज्य का नाम रोशन किया है, उन्होंने सफलतापूर्वक उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। हम आपको बताना चाहते हैं कि गगन त्रिपाठी को इंडियन ग्लोबल आइकन मैगजीन द्वारा इंडियन प्राइम आइकन अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है।गगन त्रिपाठी प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक हैं। अपने विशेष अभियान के तहत वे पूरे भारत में इनडोर और आउटडोर पौधे पहुंचा रहे हैं। गगन का परिवार हलद्वानी में रहता है। गगन उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने छोटी सी उम्र में सकारात्मक सोच के साथ बागवानी के क्षेत्र में शानदार काम किया है।

Gagan Tripathi of uttarakhand recieve Global Prome india award

शुरू किया plantorbit स्टार्टअप जानिए क्या है खास इसमें

उन्होंने plantorbit.com नाम से एक ऑनलाइन स्टार्टअप शुरू किया जिसमें आप एक पौधा ऑर्डर कर सकते हैं और वे उन पौधों को घरों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने 400 प्रकार के इनडोर और आउटडोर पौधों का सफलतापूर्वक बाजार बनाया। पूरे भारत में अपने ग्राहकों तक इनडोर और आउटडोर पौधे पहुंचाने के लिए एक संपूर्ण तंत्र विकसित किया।

इतना ही नहीं, गगन ने नैनीताल, भवाली और मुखानी में इनडोर और रसीले पौधों पर रिसर्च कर नए पौधे तैयार किए और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देश भर में वितरित किया। युवा उद्यमी के तौर पर गगन को कई सम्मान मिल चुके हैं। पिछले पांच वर्षों में मेट्रो शहरों और छोटे-बड़े शहरों के लोगों में अपने आसपास हरियाली बनाए रखने के लिए इनडोर और आउटडोर पौधे लगाने का चलन बढ़ा है।

Gagan Tripathi of uttarakhand recieve Global Prome india award

लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए, प्लांट ऑर्बिट 400 से अधिक पौधों की विविधता प्रदान करता है। मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी पंतनगर विश्वविद्यालय में पीजी के छात्र हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान उन्होंने 3 साल पहले प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की। अब तक गगन ने बेस्ट स्टार्टअप आइडिया वर्ड 2022, फायर बॉक्स बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड, यूपी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-2020 समेत कई सम्मान जीते हैं।