बर्फ से कब ढकेंगी उत्तराखंड की वादियां, जानिए कब होगी मौसम की पहली बर्फबारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड का मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है, कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि बाकी जगहों पर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ये हैं उत्तराखंड में मौसम के रंग अब मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है, हालांकि उससे पहले कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवाओं की दिशा में लगातार बदलाव के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने वाली है।

Snowfall In Uttarakhand

पहाड़ों की गुनगुनी धूप का मजा लेने पहुंच रहे सैलानी

अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने वाली है। धूप-छांव के बीच अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। हाल ही में मानसून ने पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई। कहीं भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं तो कहीं पुल टूट गए। करोड़ों की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है, हालांकि अब मौसम सामान्य हो गया है।

इस दौरान तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। काशीपुर का अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की दिशा में लगातार बदलाव के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने वाली है।

Snowfall In Uttarakhand

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का दौर जारी है। मानसून की विदाई से पहले कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. अगले तीन दिनों तक निचले इलाकों में बारिश से राहत रहेगी, यहां मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। उधर, मौसम साफ होते ही मैदानी इलाकों में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।