क्या उत्तराखंड में इस बार सही रहेगी मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. हालांकि दिन भर चलने वाली हवाएं लोगों को धूप की तपिश से कुछ राहत दिला रही हैं। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जबकि अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है.उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज़ धूप भी खिल रही है।

ऊँचे ईलाकों में छाए रहेंगे बादल

इससे तापमान तो बढ़ेगा लेकिन, कुछ इलाकों में आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले दो दिनों तक राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं।

जहां तक ​​मौसम की बात है तो राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर जैसे जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना. इस सप्ताह के अंत तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

तापमान की बात करें तो गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35° डिग्री के करीब और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा।