IPL के पहले मैच में चेन्नई की RCB पर पहली जीत में धोनी ने बनाया रिकार्ड, हल्द्वानी के अजय रावत बने धोनी के 24वे शिकार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को पहले मैच में हराया था. चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ हैं और जीत से शुरू हुए उनके कप्तानी करियर की यह पहली जीत है। पहला मैच धोनी की वजह से चेन्नई फैंस के लिए भी यादगार बन गया। इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।

IPL में धोनी ने करे सबसे ज्यादा रन आउट

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही नए खिलाड़ियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी हो, लेकिन हकीकत तो यह है कि वह कप्तान हैं। वह मैदान पर काफी एक्टिव नजर आ रहे थे। फील्ड पोजिशन बदलने और गेंदबाजी में उनकी बड़ी भूमिका दिखी।

पूर्व कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को महेंद्र सिंह धोनी से काफी मदद मिल रही थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट होने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा को पीछे छोड़ दिया है।

अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट होने का रिकॉर्ड रवींद्र जड़ेजा के नाम है, जिनकी संख्या 23 है। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे निकल गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में कुल 24 रन आउट हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​पहली पारी की आखिरी गेंद पर धोनी ने हल्द्वानी के अनुज रावत को रन आउट कर एक खास उपलब्धि दर्ज की।