छोटी सी जगह पर 40 साल से चल रहा है शर्मा जूस कॉर्नर, जानिए कहां मिलता है देहरादून का बेस्ट जूस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

व्यस्त जीवनशैली के कारण स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना बहुत बड़ा काम है, जल्दी खाना खाने के लिए हमें न चाहते हुए भी बाहर का अस्वास्थ्यकर भोजन खाना पड़ता है, यह आदत सीधे हमारे शरीर के स्वास्थ्य पर असर डालती है। अनहेल्दी डाइट शरीर को डिप्रेशन के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी घेर लेती है।

ऐसे में जरूरी है कि हम लोग अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स सही मात्रा में लेते रहें। फलों का रस इसमें बहुत मददगार साबित होता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी रोजाना ताजा जूस पीने और स्वस्थ आहार लेने की सलाह देते हैं।

सर्दी हो या गरमी सस्ते दाम पर मैंगो शेक के लिए है मशहूर

ऐसे में आज हम आपको देहरादून की एक बेहद पुरानी जूस की दुकान के बारे में बताएंगे। जूस के साथ-साथ लोग यहां शेक पीने भी आते हैं। यहां का मैंगो शेक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

हम बात कर रहे हैं राजधानी देहरादून के इंदिरा मार्केट में स्थित ‘शर्मा जूस कॉर्नर’ की, यहां आपको कई तरह के जूस और शेक मिलते हैं और ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं।

दुकानदार श्याम लाल ने बताया कि उन्होंने साल 1996 में पंत रोड पर यह छोटी सी दुकान खोली थी, जहां वह मौसमी, संतरा, अनार और पाइन एप्पल का जूस बनाते थे. फिर उन्होंने मैंगो शेक, बनाना शेक बनाया, जो लोगों को खूब पसंद आने लगा।

अपने नए नए प्रयोग के लिए प्रसिद्ध है शर्मा जूस कॉर्नर

इसके बाद उन्होंने ड्रिंक में नए प्रयोग भी किए। श्यामलाल बताते हैं कि एक ग्राहक की मांग पर उन्होंने मैंगो शेक में आइसक्रीम मिलाई, इसका स्वाद उन्हें बहुत पसंद आया। फिर उन्होंने इसमें कुछ ड्राई-फ्रूट्स मिलाकर एक नया ड्रिंक बनाय। जिसे मैंगो शेक विद आइसक्रीम कहा जाने लगा।

श्यामलाल कहते हैं कि उनके मैंगो शेक की डिमांड सिर्फ गर्मी के मौसम में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी रहती है. ऑफ सीजन में वह केरल से सफेद आम मंगवाते हैं और पूरे साल लोगों को मैंगो शेक पिलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके शेक पीने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. अगर कोई भी बाजार घूमने आता है तो वह यहां जरूर आता है। श्यामलाल का कहना है कि हम सिर्फ ग्राहकों को खुश करना चाहते हैं, इसलिए कीमतें काफी कम हैं।

अगर आप भी शर्मा जूस कॉर्नर से आइसक्रीम के साथ मैंगो शेक का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको देहरादून के इंदिरा मार्केट जाना होगा, जहां आपको मंदिर के सामने यह दुकान मिल जाएगी। यहां आपको छोटे साइज में मैंगो शेक विद आइसक्रीम 70 रुपये और फुल साइज ग्लास 100 रुपये में मिलेगा।