उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक और रिकार्ड, देश के सबसे शक्तीशाली व्यक्तीयों में मिला 61वां स्थान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिस विश्वास के बल पर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया, उन्होंने उसे पूरा किया है। उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास के नये आयाम हासिल किये हैं। इस दौरान बीजेपी की लिस्ट में कई उपलब्धियां दर्ज हुईं, साथ ही कई फैसले दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बने। अब सीएम पुष्कर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इंडियन एक्सप्रेस की सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में 61वां स्थान पिछले साल था 93

इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री युवराज सिंह धामी को देश के सबसे शक्तिशाली नेताओं में 61वां स्थान दिया गया है। पिछले साल की रैंक के बाद उन्होंने काफी प्रगति की है। पिछले साल 93वें नंबर पर थे पुष्कर सिंह धामी। पिछले एक साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो पूरे देश में मिसाल बने।

जैसे उत्तराखंड में यूसीसी बिल पास हुआ और देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून पास हुआ और अब सरकार पूरे प्रदेश में लैंड जिहाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शांत स्वभाव के व्यक्ति लगने वाले पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी माने जाते है। पुष्कर सिंह धामी में निर्णय लेने की बेहतर क्षमता है।

जनता के प्रति अपने सरल दृष्टिकोण और निर्णय लेने में सख्त रवैये से उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व में कई विकास कार्य भी किए गए, जैसे दिल्ली से देहरादून तक एक्सप्रेसवे या चार धाम तक सभी मौसम वाली सड़कें।चाहे धर्मांतरण पर कड़ा कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता लागू करना, उनकी अच्छी पहल की देशभर में सराहना हुई है। मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के विजन पर काम कर रहे हैं।