उत्तराखंड में इस समय बंद हुई चारधाम यात्रा, अब इस समय नहीं चल सकेंगे रुट पर कोई भी वाहन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं और अनियमितताएं बेतहाशा बढ़ती जा रही हैं और कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसके चलते उत्तरकाशी जिले में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने एक फैसला लिया है। पुलिस ने निर्णय लिया है कि जिले में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा सोनगढ़ में एक अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है, यह चेकपोस्ट गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र पर है, जो आपात स्थिति में यात्रियों की सहायता करेगी।

अब रात 10 से 4 बजे तक बंद रहेगी आवाजाही

ये कुछ उपाय हैं जो पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी मानसून सीजन में चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए उठाए गए हैं। इस संबंध में एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि नई एसओपी में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन हेतु पूर्व में जारी विशेष कार्ययोजना में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में ऐसे यात्री वाहन जिनमें होटल की बुकिंग है, उन्हें बैरियर से आगे होटल की ओर भेजा जाएगा। वहीं रात 10 बजे के बाद किसी भी वाहन को आगे नहीं भेजा जाएगा।

राज्य में यात्रा सीजन अपने पूरे शबाब पर है, अब तक 24 लाख 60 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं और मानसून भी दस्तक देने वाला है, इस समय पहाड़ी रास्तों पर खतरा बढ़ जाता है, इसे देखते हुए महत्वपूर्ण। फैसला हो चुका है। मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में कई तरह की दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं जैसे बादल फटना, पहाड़ों से पत्थर गिरना आदि। ऐसी घटनाएं न हों इसलिए यह फैसला लिया गया है। गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड़ में अस्थायी पुलिस बल तैनात किया गया है।