उत्तराखंड से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने किया राज्य का नाम रौशन, आरुषि निशंक को उनके कार्यों के लिए मिला ब्लैक स्वान अवार्ड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर आ रही है जहां पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक जिन्होंने एक अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उन्हें एशिया वन मैगजीन और ईटी नाउ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ब्लैक स्वान चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पर्यावरण पर अपने कार्यों के लिए मिला पुरस्कार

जानकारी के मुताबिक यह सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें सभी मशहूर चेहरों को उनके टैलेंट के लिए सम्मानित किया गया। पर्यावरण समर्पण के प्रति अपने कार्यों के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक को उनकी प्रतिभा के लिए वन मैगजीन और ईटी नाउ द्वारा ब्लैक स्वान चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस दौरान आरुषि ने कहा कि ब्लैक स्वान सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड पाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।इसके साथ ही आरुषि ने अपने सबसे महत्वाकांक्षी मिशन ‘तारिणी’ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, फिल्म तारिणी छह महिला नौसेना अधिकारियों की असाधारण यात्रा की वास्तविक कहानी बताती है, जिन्होंने 2015 में भारत में बनी एक छोटी नाव में दुनिया का चक्कर लगाया था।बतौर निर्माता उन्होंने काफल शो को उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया है।

यह शो जल्द ही आगामी मई में ओटीटी पर प्रसारित किया जाएगा।आपको बता दें, आरुषि निशंक भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय कथक नर्तक भी हैं। आरुषि फिल्म ‘तारिणी’ से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू करेंगी। यह फिल्म 6 भारतीय महिला नौसेना अधिकारियों की कहानी है।

इसके अलावा आरुषि ‘स्पर्श गंगा’ एनजीओ की सह-संस्थापक भी हैं। ‘स्पर्श गंगा’ की टीम ने कोविड के पहले हमले से पहले लगातार मास्क और सैनिटाइजर किट बांटकर लोगों की मदद की थी।