अल्मोड़ा की बेटी ने जलंधर में लगाया दमदार पंच, आरती धरियाल ने इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता कांस्य

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड की होनहार बेटियां खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। चाहे वह क्रिकेट हो या कोई अन्य खेल। एक बार फिर उत्तराखंड की एक बेटी ने बड़ा काम किया है। आज हम आपको किसकी कहानी बता रहे हैं वह लड़की है अल्मोड़ा की।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करती है आर्ती

महिला बॉक्सर आरती धारियाल जो कि अल्मोडा जिले की रहने वाली हैं, उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। आरती धारियाल की उपलब्धि पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। आरती धारियाल सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोडा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो जालंधर में आयोजित की गई थी। इसमें सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी की महिला बॉक्सर ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले नॉर्थ ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

जिसके बाद इनमें से 6 महिला मुक्केबाजों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया था। इनमें महिला बॉक्सर आरती धारियाल भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के पहले मैच में आरती ने केवीपीयूएम की बॉक्सर सरबानी को हराया था। दूसरे मैच में सीडीएल यूनिवर्सिटी की प्रतिभा और यूओकेके यूनिवर्सिटी की निशा को हराया। राष्ट्रीय स्तर की इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एसएसजे यूनिवर्सिटी की आरती को कांस्य पदक मिला है।

एसएसजे अल्मोडा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने महिला मुक्केबाज आरती धारियाल की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन सभी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है।