उत्तराखंड के 8 जिलों में बादल देंगे सुकून, बारिश और ओलावृष्टि से पहाड़ी इलाक़ों का तापमान जाएगा नीचे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड का मौसम बहुत विविधतापूर्ण है, आप समझ नहीं पाते कि कब बारिश होगी या नहीं। एक तरफ हमने देखा कि मैदानी इलाकों में तेज धूप पसीने छुड़ा रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों पर मंडराते बादल कुछ हद तक गर्मी से राहत दिला रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन 8 जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मैदानी इलाकों में तापमान एक बार फिर बढ़ रहा है। देहरादून समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल पहाड़ी जिलों में फिर से बारिश की भारी संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 और 15 मई को पहाड़ी जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, देहरादून, बागेश्वर और अल्मोड़ा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि आज और कल पहाड़ों में बारिश की भारी संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलती रहेंगी, बादल सूरज के साथ अठखेलियां कर सकते हैं। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।