बारिश और बर्फ़बारी को लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, जानिए कहा बिगड़ सकता है मौसम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलना शुरू हो गया है। कई दिनों की तेज धूप के बाद राज्य में तापमान काफी बढ़ रहा है। अब बताया जा रहा है कि मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना

राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन में तेज धूप रहेगी, लेकिन पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश होगी तथा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पहाड़ी राज्य उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, आसमान लोगों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल सकता है।

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को देहरादून के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यह 28.8 डिग्री सेल्सियस हो गया और मुक्तेश्वर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यह 20.9 डिग्री सेल्सियस हो गया।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले 10 सालों में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च महीने का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।