उत्तराखंड के इन 5 जिलों में बारिश को लेकर फिर जारी हुआ अलर्ट, मौसम विभाग ने जाताई बारिश बर्फ़बारी की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और राज्य के पहाड़ी जिलों में मौसम बिगड़ गया है। पूरे प्रदेश में बारिश के बाद अब आज संभावना है कि 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। मैदानी जिलों की बात करें तो यहां भी बादल छाए रहेंगे। हाल ही में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

बारिश की वजह से प्रदेश भर का तापमान रहेगा ठंडा

मार्च माह में जनवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। बारिश के साथ-साथ 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। कल गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा।

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आज मौसम में बदलाव होगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।आने वाले दिनों में अधिकांश समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

4 मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। उधर, खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के कारण रविवार को दून एयरपोर्ट पर सुबह की उड़ानें देरी से पहुंचीं। बारिश कम होने के बाद हवाईअड्डे पर हवाई यातायात सामान्य हो गया। तापमान के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ख्याल रखें।