क्या इस साल उत्तराखंड में पड़ सकता है सूखा, सर्दियों में बिना बर्फ बारिश से कई गुणा गिरा व्यापार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड में बारिश की कमी के कारण उत्तराखंड में शुष्क ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल इस मौसम से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे और पाले के कारण रात से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड रहेगी।

मौसम विभाग ने मैदानी इलाको में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। आज भी मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और पहाड़ में ठंड लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है।

इस पाले से क्षेत्र में ठंड बढ़ जाएगी, इससे रातें पाले के कारण ठंडी हो जाएंगी। दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही देहरादून, नैनीताल और पौडी जिलों के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल राज्य में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल उत्तराखंड में बारिश के आसार नहीं हैं। देहरादून में आमतौर पर जनवरी महीने के पहले 20 दिनों में लगभग 24.6 मिमी वर्षा होती है।

इस बार जनवरी के पहले बीस दिन दून में बारिश नहीं हुई। दून समेत 10 जिलों में भी यही स्थिति रही। हालांकि उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम के मिजाज में बदलाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी नहीं हुई, जिससे पर्यटक निराश नजर आ रहे हैं। इस बार पर्यटन कारोबार में गिरावट आई है, कई लोगों ने बुकिंग भी रद्द कर दी है। चूँकि इस समय उच्च हिमालय में बहुत अधिक बर्फबारी होती है। केदारनाथ में भी पिछली बार की तुलना में कम बर्फबारी हुई है।