चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने फिर कसी कमर यमुनोत्री और गंगोत्री में अब नहीं होगी परेशानी 5 बजे के बाद अनुमती नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चारधाम यात्रा 2024 की शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों के पहुंचने से प्रशासन को अब पूरी ताकत लगानी पड़ रही है और अब दोगुनी मेहनत भी करनी पड़ रही है. गंगोत्री और यनुनोत्री के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। आशंका है कि आने वाले दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ सकती है। हाल ही में इन धामों में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या उम्मीद से कहीं ज्यादा रही। जिससे यात्रियों के साथ-साथ मंदिर प्रबंधकों और पुलिस टीम को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यात्रा पर जाने से पहले पढ़न पूरी SOP

अब उत्तरकाशी पुलिस ने श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करने और सभी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष कार्ययोजना जारी की है। आपको बता दें कि अब रात 11 बजे के बाद यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, रात 8 बजे के बाद यात्रियों को होटल बुकिंग तक जाने की इजाजत है. होटल बुकिंग तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को होटल बुकिंग के संबंध में जानकारी और जरूरी सबूत देने होंगे। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह चार बजे से यातायात शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर शाम 5 बजे के बाद किसी भी यात्री को जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जाने की अनुमति नहीं है. छड़ी-गाड़ी और घोड़े-खच्चर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है. इसके साथ ही रात 8:30 बजे यानी गंगा-यमुना आरती के बाद किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक रूप से मंदिर परिसर में रुकने की इजाजत नहीं है. इसके अलावा यात्री वाहन को किसी भी स्टॉप पर दो घंटे से ज्यादा नहीं रोका जा सकता है।

एसपी अर्पण यदुवंशी की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, यमुनोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात आठ बजे के बाद डामटा, नौगांव, बड़कोट, दोबाटा, खरादी, पालीगाड़ से आगे जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात आठ बजे के बाद नगुण, उत्तरकाशी शहर, हीना, भटवाड़ी और गंगनानी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।