किसी और की गलती की सजा भुगत रही है उत्तराखंड की मनीषा, इलाज में आ रहा है लाखो का खर्चा आप भी करे मदद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दया और सेवा भावना ये दो गुण आजकल मिलना मुश्किल हैं लेकिन यही वो गुण हैं जो हमें इंसान बनाते हैं। किसी की मदद करना और दुख की घड़ी में उसका साथ देना इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।आज पहाड़ की एक गरीब बेटी को भी आपकी मदद की जरूरत है। हम बात कर रहे हैं चमौली के देवाल ब्लॉक स्थित उलंगा गांव की रहने वाली 19 साल की मनीषा कुनियाल बेटी जगदीश कुन्याल और मंजू कुन्याल की।

चमोली जिले की मनीषा का हुआ देहरादून में भयानक एक्सीडेंट

23 फरवरी को उन्हें एक दुखद घटना का सामना करना पड़ा जब मनीषा एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दून के झाझरा में तेज रफ्तार बाइक ने मनीषा को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में मनीषा के सिर में कई फ्रैक्चर हुए हैं।

कूल्हे की हड्डी और पसलियों में फ्रैक्चर के साथ ही अंदरूनी चोटें भी आईं। मनीषा अभी भी बेहोश है और उसे होश नहीं आया है. मनीषा को इलाज के लिए पहले दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनका इलाज ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

हम सभी जानते हैं कि दुर्घटनाएं हर किसी के लिए दुखद होती हैं लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि मनीषा के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और डॉक्टरों ने कहा है कि उनके इलाज में 14-15 लाख रुपये का खर्च आएगा। मनीषा के परिवार के लिए इलाज का खर्च वहन करना बहुत मुश्किल है। इसलिए परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगी है। सोशल मीडिया पर भी लोग मनीषा की मदद के लिए फंड जुटा रहे हैं और मनीषा और उनके परिवार को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।