UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर युक्ति पांडे ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, देश भर में JRF में पाई 168वी रैंक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखंड की बेटियों की प्रतिभा पूरे दमखम के साथ निखर रही है। इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा से कई बार प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे हर क्षेत्र में आयाम स्थापित करने में सक्षम हैं। पहले भी कई बेटियां अपनी कला, प्रतिभा और समर्पण से देवभूमि का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख चुकी हैं।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से कर रही है Ph.D

आज हम आपको एक ऐसी ही प्रतिभाशाली बेटी की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने नेट जेआरएफ परीक्षा में देश में 168वीं रैंक हासिल की है। हम बात कर रहे हैं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोडा की युवा प्रतिभावान छात्रा युक्ति पांडे की। अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से, युक्ति ने उत्तराखंड SET और CSIR-NET JRF परीक्षाओं में जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

अपने विषयों और पढ़ाई के प्रति युक्ति की रुचि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी युक्ति वर्तमान में डॉ. नंदन सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से भौतिकी में Ph.D कर रही हैं।

युक्ति के परिवार में पिता चन्द्रशेखर पांडे, मां मंजू पांडे और एक बड़ा भाई हैं। अपनी सफलता पर युक्ति ने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और इसका पूरा श्रेय अपने परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को दिया। युक्ति की इस उपलब्धि से न केवल वे बल्कि कॉलेज में उनके सभी शिक्षक और सहपाठी खुश हैं, उनका पूरा इलाका भी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का जश्न मना रहा है। शहर के कई प्रबुद्ध लोगों ने युक्ति को शुभकामनाएं दी हैं और उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।